उत्तरप्रदेश, उत्तर भारत का राज्य है, राज्य की राजधानी लखनऊ है। उत्तरप्रदेश राज्य में कुल 75 जिले है, इस राज्य का गठन 24 जनवरी 1950 को हुआ था। इस राज्य की राजभाषा हिंदी है और यहाँ पर लोगो द्वारा कई भाषाओ को बोला जाता है, जिनमे अवधी, ब्रजभाषा, खड़ीबोली एवं भोजपुरी है। कथक उत्तरप्रदेश का राजकीय नृत्य है। उत्तर प्रदेश का राजकीय पशु बारहसिंघा है, राजकीय पक्षी सारस और राजकीय वृक्ष अशोक है। राजकीय पुष्प पलाश, ढाक, टेसू है।