मेघालय भारत के पूर्वी राज्यों में से एक राज्य है। इस राज्य की राजधानी शिलांग है, मेघालय राज्य में कुल 16 जिले है। इस राज्य के गठन और अस्तित्व से पहले यह असम राज्य के अंतर्गत था। इस राज्य का गठन 2 अप्रैल, 1970 को हुआ था और अस्तित्व में यह राज्य 21 जनवरी, 1972 को आया। मेघालय का शाब्दिक अर्थ मेघो के आलय से है, यहाँ गारो, जयंतिया और खासी जनजातियों का निवास है। यहाँ की मुख्य भाषाएँ खासी, गारो और अंग्रेजी है।